अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र में दुबे के पड़ाव पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी यातायात का संचालन कर रहा था। इसी दौरान उसने मोटरसाइकिल सवार एक युवक और उसकी मां को रोका। दोनों की पुलिस कर्मी से नोक-झोंक हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। वहां पर लोग इकट्ठे हो गए। बताया जा रहा है कि छात्र डीएस कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रहा है।