फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के चेतन आश्रम में देवोत्थान एकादशी उद्यापन, भक्तों ने लिया प्रसाद

अलीगढ़ के रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में शुक्रवार को सामूहिक देवोत्थान एकादशी उद्यापन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान विष्णु की कथा सुनी और व्रत का भावपूर्ण उद्यापन किया। आश्रम में सुबह नौ बजे हवन पूजन शुरू हुआ। संचालिका पुनीता चेतन ने मंत्रोच्चार किया। उन्होंने बताया कि देवोत्थान एकादशी व्रत जीवन को सुखदायी बनाता है। व्रत के बाद उद्यापन से मनवांछित फल मिलते हैं। सुबह गौ पूजन और तुलसी पूजन भी हुआ। तुलसी माता का पूजन, परिक्रमा और शृंगार कर भजन कीर्तन के साथ पूजन समाप्त किया गया। इसके बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की। सुरेश शर्मा, उर्मिला देवी, निरंजन गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, भानु प्रकाश, पुष्पा देवी, तारा सिंह कुशवाह, मोतनी कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, ओमवती सिंह, संजीव वार्ष्णेय और सीमा वार्ष्णेय सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें