अकराबाद के कीरतपुर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के तत्वावधान में कीरतपुर टोल प्लाजा पर शनिवार को किसानों ने धरना देकर टोल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर ने ज्ञापन देकर कहा कि टोल कर्मचारी किसानों के वाहनों को रोक कर उनके साथ अभद्रता करते हैं। किसानों के वाहनों को टोल पर आवागमन निशुल्क किया जाए।