फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो निकले बाहर; एक लापता

आगरा के फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार के तीन दोस्त सोमवार की दोपहर यमुना नदी में नहाते समय डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, जबकि ओमकार ( 15) डूब गया, जिसका कुछ पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर ओमकार की तलाश की। तेज बहाव के कारण किशोर मिल नहीं सका। हादसे से परिवार में मातम छा गया है। मां की रो-रोकर हालत खराब है। गांव पारौली सिकरवार निवासी ओमकार (17) पुत्र सपताराम सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के ही सरवन (18) पुत्र राकेश और बंटू (20) पुत्र बालकिशन (20) के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन ओमकार गहरे पानी में समा गया। किशोर के डूबने पर दोनों ने शोर मचाया। इससे आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से ओमकार की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोर देर शाम तक नदी में तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। परिजन के मुताबिक ओमकार ने इसी वर्ष कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें