सैंया थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहरे गांव में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। घर में पथराव करने का भी आरोप है। पीड़ित युवक के चचेरे भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव नगला मोहरे में चेतन शर्मा और पड़ोसी चंद्र प्रकाश पड़ोसी हैं। चेतन ने बताया कि वह रविवार की शाम घर में थे, तभी पड़ोसी युवक सोमदत्त, चंद्र प्रकाश अंकित, अजय आए और गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोपियों पर पथराव करने और घर के शीशे तोड़ने का आरोप है। पथराव से चेतन शर्मा के चचेरे भाई नरेंद्र शर्मा घायल हो गए। पुलिस ने चेतन शर्मा की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।