फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धौलपुर यार्ड री-मॉडलिंग से आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित, 15 सितंबर को सबसे ज्यादा असर

Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 02:02 PM IST

आगरा। धौलपुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग और धौलपुर–गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन कार्य के चलते आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 8 से 17 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में ट्रेनें 15 से 60 मिनट तक लेट होंगी। इससे आगरा के यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ सकता है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कार्य के लिए प्री एनआई और एनआई किया जा रहा है। 15 सितंबर को 11808 आगरा कैंट–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 20, समता एक्सप्रेस 45 और तमिलनाडु संपर्क क्रांति 30 मिनट तक प्रभावित रहेगी। कई अन्य ट्रेनें 20 से 50 मिनट तक रोकी जाएंगी। झेलम और पातालकोट एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों में 15 से 60 मिनट तक प्रभावित होंगी। आगरा से यात्रा करने वालों को कनेक्टिंग ट्रेन और अन्य जरूरी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। उन्होंने यात्रियों से रवाना होने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें