फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

आगरा के जरार में रविवार शाम 6 बजे पेड़ तोड़ने की शिकायत पर सुखरानी को बाल पकड़ कर घसीटने एवं दरांती से हमला किए जाने के मामले में बाह पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जरार में वीरांगना अवंतीबाई स्कूल के प्रधानाचार्य महेश चंद्र वर्मा के प्लॉट की जमीन में लगे पपीते के पेड़ पड़ोसी रनवीर के बच्चे ने तोड़ दिए थे। जिसकी शिकायत उनकी पत्नी सुखरानी ने पड़ोसी के घर पर जाकर की थी। आरोप है कि इसके बाद रनवीर और उनकी पत्नी गीता देवी ने घर पर आकर गाली-गलौज एवं मारपीट की। दरांती से वार किया, भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बाह पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया था। तहरीर पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें