आगरा। सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में जनकपुरी के आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन बृहस्पतिवार शाम को फेल हो गया। हाईवे पर रोक के बावजूद तेज रफ्तार ट्रक बेरोकटोक दाैड़ते रहे। इससे आयोजन में आए लोगों को भी परेशानी हुई। पुलिसकर्मी तैनात थे लेकिन वह वाहनों को नहीं रोक पाए। वहीं आवास विकास काॅलोनी, सिकंदरा, कारगिल पर भी लोग जाम की समस्या से बेहाल दिखे।