आगरा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने नियमित करने और समान वेतन-समान कार्य की मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कार्य बहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि जिले में 1351 का स्टाफ हैं। इसमें 120 डॉक्टर, 180 टेक्नीशियन, 40 फार्मासिस्ट और बाकी तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। लंबे समय से स्थायी करने, समान कार्य समान वेतन देने, अनुकंपा नियुक्ति, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण करने समेत छह सूत्री मांग कर रहे हैं।