फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखें हो रहीं खराब, 20-20 का नियम अपनाएं

आगरा। विश्व दृष्टि दिवस पर सिविल लाइंस में बृहस्पतिवार को फीमेल ऑप्थलमोलोजिस्ट्स एसोसिएशन ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लोगों को आंखों की बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निशि पचौरी ने बताया कि स्क्रीन टाइम अधिक होने से मायोपिया (निकट दृष्टिदोष) बढ़ रहा है। इससे बचाव के लिए 20-20 का प्लान भी समझाया गया। उन्होंने मोबाइल, टीवी, लैपटॉप की स्क्रीन टाइम से निकट की नजर कमजोर हो रही है। इसमें बच्चों में परेशानी ज्यादा मिल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा सेन ने बताया कि 20 मिनट स्क्रीन समय बिताने के बाद 20 सेकंड के लिए स्क्रीन को 20 फीट दूर से देखें। इससे आंखों में तनाव कम होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें