फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने राैंदा, माैत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश; दक्षिणी बाईपास पर दिया धरना

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र किरावली-रायभा मार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम करीब 7:30 बजे दक्षिणी बाईपास रायभा पुल के पास धरना शुरू कर दिया। नगला खुशहाली निवासी होमगार्ड रोहताश (45) पुत्र जनक सिंह शनिवार को आगरा में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे किरावली-रायभा मार्ग पर श्रीपति स्कूल के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आगरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें