फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवैध पटाखों के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार, नौ बोरे पटाखे बरामद

आगरा में पुलिस ने रविवार को धनौली स्थित विकास नगर में कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों की बिक्री के मामले में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों दुकानों से पटाखों के नौ प्लास्टिक के बोरे बरामद किए हैं। रविवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान विकास नगर में दो अलग-अलग दुकानों पर बड़ी मात्रा में पटाखे की बिक्री की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों दुकानों पर छापा मारकर पटाखे बरामद किए। जिसके साथ दुकानदार घनश्याम अग्रवाल और कमल सिंह शेखर निवासी विकास नगर धनौली को पकड़ा है। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया है कि दोनों दुकानदारों पर बिना लाइसेंस के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें