फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा से जबलपुर, हरिद्वार और दिल्ली का सफर होगा आसान

आगरा। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। आगरा कैंट से यात्री हरिद्वार, हापुड़, मेरठ, दिल्ली, मथुरा, ग्वालियर, झांसी और जबलपुर तक सफर कर सकेंगे। दोनों ट्रेनों के पांच-पांच फेरे होंगे। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 01703 जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी। यह आगरा कैंटपर सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी और 4:25 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01704 हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। यह आगरा कैंट रात 1:40 बजे पहुंचेगी और 1:45 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 01707 जबलपुर-निजामुद्दीन स्पेशल 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक शनिवार को चलेगी। आगरा कैंट सुबह 9:35 बजे आकर 9:40 बजे जाएगी। वापसी में 01708 निजामुद्दीन-जबलपुर रविवार को आगरा कैंट रात 8:30 बजे आएगी और 8:35 बजे रवाना होगी। इससे त्योहार पर दिल्ली, मथुरा और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें