फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में दर्दनाक हादसा: नाला निर्माण के दौरान मिट्टी की ढाय में दबे तीन मजदूर, दो की मौत

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां नाले के निर्माण का कार्य चल रहा था। कई मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। बताया गया है कि अचानक ही मिट्टी की ढाय गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। तीनों को कड़ी मशक्कत का बाद बाहर निकाला जा सका। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा - ये हादसा सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने बताया कि यहां नाला निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान मिट्टी की ढाय अचानक ही गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन मजदूर मलबे में बुरी तरह दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें