फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीन दिलाने के नाम पर तीन रिटायर्ड फौजी भाइयों से साढ़े 14 लाख की ठगी

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव नगला बीच में जमीन दिलाने का झांसा देकर तीन सेवानिवृत्त फौजी भाइयों से 14.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर थाना किरावली पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गांव नगला बीच निवासी सेवानिवृत्त फौजी बलबीर सिंह, प्रेम सिंह और भजन सिंह सगे भाई हैं। तीनों भाइयों ने गांव के ही मुरारीलाल उर्फ बंटी और मोहन सिंह उर्फ मुकेश सिंह पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्ष 2020 से 2024 के बीच आरोपियों ने जमीन दिलाने के नाम पर बलबीर व प्रेम सिंह से पांच-पांच लाख रुपये और भजन सिंह से साढ़े चार लाख रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, इसमें से कुछ रकम आरोपी बंटी की पत्नी गुड़िया के खाते में ऑनलाइन भेजी गई थी। रुपये लेने के बाद न तो जमीन दी गई और न ही रकम लौटाई गई। पीड़ित भाइयों ने इससे पहले थाना, एसीपी कार्यालय और आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना दोनों पक्षों की आमने-सामने सुनवाई किए वर्ष 2019 की एक पुरानी और निष्कंटक रजिस्ट्री का हवाला देकर पूर्व में गलत रिपोर्ट लगा दी थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें