बाह। बासौनी के गढ़िया गांव के मथुरा प्रसाद के ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफाॅर्मर को डीपी से उतार कर तेल और कॉपर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने बासौनी थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि रविवार की रात ट्यूबवेल पर रखे 63 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को उतार कर चोरों ने उधेड़ा और उसका तेल और कॉपर का तार चोरी कर ले गए। सोमवार को ट्यूबवेल पर पहुंचे, तो उधड़ा पड़ा ट्रांसफाॅर्मर मिला। बासौनी पुलिस ने किसान को जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है।