फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाबा का मायाजाल, जादुई कलम से ठगे पांच लाख

शहर के एक बाबा पर इलेक्ट्रॉनिक पेन (जादुई कलम) को मोबाइल से जोड़कर मायाजाल में फंसा लेने, इसके बाद पूजा-पाठ कराने के बहाने पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने लगाए हैं। संजय प्लेस स्थित प्रेस वार्ता में अमित चौधरी ने बताया कि बाबा के अपने पास एक जादुई कलम है। वह एक एप्लीकेशन के माध्यम से मोबाइल से अटैच है। बाबा के भविष्य बताने की जानकारी मिलने पर वह भी पहुंचे। आरोप लगाया कि बाबा ने मेरे हाथ में वही पेन थमा दिया। एक कागज दे दिया। बोलो कि उस कागज में अपनी अर्जी लिखो। उसे प्रभु तक पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैंने अपने राजनीतिक भविष्य और पारिवारिक समस्या के बारे में लिख दिया। उसने कागज को बिना देखे मेरी ही जेब में रखवा दिया। कुछ तंत्र-मंत्र करते हुए बिना देखे कागज में लिखी बात बता दी। इस पर मुझे विश्वास हो गया। फिर बाबा ने कहा कि तुम्हारा राजनीतिक भविष्य है उसमें कुछ बाधा है। जो पूजा-पाठ के बाद हट जाएगी। उसके नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बाबा से कई बार मिलने गया लेकिन उसके सुरक्षाकर्मियों ने मिलने नहीं दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें