फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सहालग की भीड़ ने थामी हाईवे की रफ्तार, पांच किमी लंबा जाम लगा

आगरा के ग्वालियर हाईवे पर शनिवार को सहालग की भीड़ ने यातायात व्यवस्था की रफ्तार थाम दी। सदर के सेवला और रोहता से लेकर बाद तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बसों और अन्य वाहनों की भारी भीड़ के चलते हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में पर्यटक वाहन और एंबुलेंस भी फंस गईं। हाईवे पर कई घंटों तक वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सहालग के चलते हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने से व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें