आगरा। हाथरस मार्ग स्थित जेके हॉस्पिटल में मंगलवार को इलाज के दौरान राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे तबीयत बिगड़ गई। गुस्साए परिजन ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।