आगरा। सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति को समय पर इलाज के लिए मदद के लिए प्रेरित करने को आरटीओ में सोमवार को सड़क सुरक्षा गोष्ठी में शपथ दिलाई गई। मिले और मदद करने वाला व्यक्ति कानूनी कार्रवाई के डर से पीछे न हटे, इसके लिए सोमवार को आरटीओ कार्यालय में सेवा संकल्प महा कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। आरटीओ प्रवर्तन अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों के लिए उपलब्ध कैशलेस इलाज योजना के तहत उपचार की सुविधा मिल सकती है। इसके साथ ही राहवीर (गुड समेरिटन) योजना के बारे में बताया गया। हिट एंड रन मामलों में पीड़ित या उनके परिजन को मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए दावा करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।