फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क बनी तालाब, गड्ढों में फंस रहे वाहन; गिरकर घायल हो रहे राहगीर

आगरा इटावा स्टेट हाईवे एवं बाह-बटेश्वर मार्ग को जोड़ने वाले जरार-खेड़ा देवीदास लिंक रोड राजाराम पुरा में कटान और जलभराव से बेहाल है। किताब सिंह वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में कटान में फंस कर कई बार वाहन पलट चुके हैं। कई राहगीर गिर कर चोटिल हो चुके हैं। लेकिन सड़क का कटान नहीं भरा गया है। राजाराम पुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के मोड़ पर सड़क कट कर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है। गड्ढे में पानी भरा है। जरार के राजनरायन ने बताया कि गड्ढा वाहनों के लिए तो खतरा है ही, गंदे पानी के छींटों से राहगीरों एवं स्कूली बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं। दिनेश वर्मा ने बताया कि तलैया में तब्दील हुई सड़क पर चार पहिया वाहन फंस जाते हैं। दो पहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो जाते हैं। पैदल तो निकल ही नहीं सकते। कुछ मीटर की दूरी पर एक छोर पर पेड़ है, दूसरे छोर पर बस्ती का रास्ता है। दलदल और फिसलन की वजह से राहगीर गिर कर चोटिल हो जाते हैं। निरंजन वर्मा, गुलशन वर्मा ने बताया कि गांव की मोड़ के बाद जानलेवा गड्ढों में पानी भरा है। सफर मुश्किल भरा है, ऑटो पलट जाते हैं, बाइकें फिसल कर गिर जाती हैं। उन्होंने बताया कि बटेश्वर मेला के लिए आसपास 40 गांवों के लोग इसी सड़क के रास्ते आते जाते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोक मेला शुरू होने से पहले सड़क के गड्ढे भरे जाने एवं मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड आगरा के अवर अभियंता चंद्रकेश ने बताया कि जरार-खेडा देवीदास मार्ग का सर्वे कर राजाराम पुरा पर मरम्मत का प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही सड़क का जीर्णोद्धार करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें