फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जोड़, कमर और मांसपेशियों में इसलिए हो रहा है दर्द, इन बातों को करें फॉलो; रहेगा काफी फायेदमंद

Dhirendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 12:30 PM IST

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें जोड़, मांसपेशियों और पुरानी चोट के मरीजों की संख्या अधिक है। चिकित्सक इसे बारिश की वजह से नमी और पारा कम होना बता रहे हैं। दवाएं देने के साथ मरीजों की फिजियोथेरेपी की सलाह भी दी जा रही है। हड्डी रोग विभाग के डॉ. रजत कपूर ने बताया कि ओपीडी में रोजाना औसतन 350 मरीज आ रहे हैं। पारा कम होने से मांसपेशियों में खिंचाव, जकड़न से दर्द की परेशानी बढ़ गई है। ओपीडी में पुराने मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इसमें गठिया, गिरने या फिर दुर्घटना से लगी पुरानी चोट के मरीज अधिक हैं। फिजियोथेरेपी विभाग के डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि लगातार बारिश होने से कंधे, कूल्हे, जोड़, कमर दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। इनकी फिजियोथेरेपी कराने के साथ घर पर भी इनको दोहराने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गठिया के दर्द वाले मरीजों में 50 से अधिक की उम्र के हैं। युवा चोट के दर्द की वजह से फिजियोथेरेपी कराने आ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें