फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिसकर्मी ने की फोन पर अभद्रता, ऑडियो वायरल

जाति, धर्म, वर्ग से परे अनुशासन एवं सामाजिक सुरक्षा का पाठ पढ़ने वाले पीआरवी 64 के सिपाही ने वायरल फोन कॉल रिकॉर्डिंग में सभी मर्यादाएं लांघ दीं। उसने 1 मिनट 46 सेकेंड की बातचीत में 24 बार गालियां दी हैं। रात में ट्रैक्टर चलाने को लेकर बातचीत हो रही है। रुदमुली के अंकित राजावत ने दावा किया है कि मंगलवार सुबह फोन कॉल पर पीआरवी 64 के जवान मनोज के साथ बातचीत हुई है। बातचीत में सिपाही ने यहां तक कह दिया था कि जा राजा-रानी से शिकायत करि आ मेरी। बातचीत में जातिगत गालियां भी फोन कॉल रिकॉर्डिंग में सुनाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर गालीबाज सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। खाकी की सुचिता पर सवाल उठ रहे हैं। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस कमिश्नर से रिकॉर्डिंग की जांच कर दोषी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसीपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जिस लड़के को सिपाही ने गाली दी हैं, उसे बुलाया जा रहा है। उसकी शिकायत दर्ज कर सिपाही के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें