फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धनौली में लावारिस मिली आठ वर्षीय बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के आगरा-जगनेर रोड स्थित धनौली में लावारिस घूमती मिली करीब आठ वर्षीय बच्ची को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनों से मिलवा दिया। बच्ची के मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही विभिन्न माध्यमों से उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से बच्ची के पिता का पता चला। पूछताछ में सामने आया कि बच्ची गली नंबर नौ, खासपुरा,थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की। एसीपी सैंया राजीव सिरोही ने बताया कि बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम ने तत्काल उसके परिजनों की तलाश शुरू की। प्रयासों के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें