आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 70 कॉलेजों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराईं। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रोत्साहित किया। कुलपति प्रो. आशु रानी और कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि 30 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का चरणबद्ध आयोजन होगा। आगरा कॉलेज में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में 63 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें से 10 विद्यार्थियों का अंतिम चरण के लिए चयन हुआ है। ये 22 सितंबर को ललित कला संस्थान में होने वाली प्रतियोगिता में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम, विभागाध्यक्ष मनीषा दोहरे, दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे। इससे अलावा कॉलेज में एक हजार दीप भी जलाए। इसमें उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।