आगरा। थाना जगदीशपुरा के अवधपुरी रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। उसकी पत्नी, बेटी और तीन अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक भाग गया। मूलरूप से बिचपुरी रेलवे फाटक के पास रहने वाले 40 वर्षीय जोगेंद्र एक फैक्टरी में लेडीज चप्पल बनाते हैं। लंबे समय से खतैना क्षेत्र में पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार रात वह ई-रिक्शा में बैठ कर जगदीशपुरा से एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रिक्शा में सात सवारियां थीं। अवधपुरी रोड पर मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सवारियां छिटक कर बाहर सड़क पर जा गिरीं।