आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया। उनसे ओबीसी आयोग के दल ने अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा की।