फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पड़ोसी घर में कर रहा पथराव, प्राथमिकी दर्ज

आगरा के चित्राहाट के शाहपुर गुर्जर गांव में गर्मी और उमस के बीच पथराव के डर से एक परिवार की बहू और बच्चों के घर के आंगन में नहीं सो पाने का मामला सामने आया है। शाहपुर गुर्जर के वीरेन्द्र सिंह ने चित्राहाट थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक पड़ोसी करू उर्फ करन सिंह अपने घर से उनके घर में पत्थर फेंकता है। मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। पथराव की वजह से पुत्रवधू एवं बच्चे घर के आंगन में नहीं सो पा रहे हैं। कई बार फेंके गये पत्थर से आंगन में मौजूद बच्चे बाल बाल बचे हैं। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज की गई है। चित्राहाट पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। आरोप सही मिलने पर पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें