इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के बाद 7 सितंबर का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब एसएन मेडिकल कॉलेज में 23-26 सितंबर तक नीट काउंसिलिंग होगी। नीट काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि इसमें छात्रों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर सीट अलॉट की जाएगी। इस बार एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों में बढ़ोतरी भी हुई है।