फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नारायणी माता पदयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

नारायणी माता की शोभायात्रा शनिवार को सविता सैन समाज धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कस्बा अछनेरा स्थित नारायणी पैलेस से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए सविता सैन समाज की सराहना की। शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दाैरान विशंभर सिंह, गीतम सिंह, निर्मल एडवोकेट, पप्पू सैन, रामवीर सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी के तेहरा दरवाजा स्थित नारायणी माता मंदिर से शनिवार को सविता सेन समाज की चतुर्थ पदयात्रा कुलदेवी माता नारायणी धाम के लिए रवाना हुई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दाैरान शिव नारायण, फूल सिंह, रामस्वरूप, मुकेश कुमार, श्याम सिंह, विष्णु आदि मौजूद रहे। उधर, किरावली से अलवर, राजस्थान के लिए रवाना हुई पदयात्रा में विधायक चौधरी बाबूलाल, डाॅ. रामेश्वर सिंह, अध्यक्ष राजेश सविता, रोशनलाल प्रधान, राकेश, नरेश, पिंटू, संजय, राहुल, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें