फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती से कान के कुंडल लूटे, महिला का कान फटा

Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST

आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर खंडेर के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती को निशाना बनाकर महिला के कान से कुंडल झपट लिया। कुंडल खींचने से महिला का कान फट गया और वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। वारदात के बाद बदमाश अरनोटा पुल की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गढ़ी तिवारी निवासी हरिराम पुत्र रुमाल सिंह ने बताया कि घटना के समय वह पत्नी रूबी के साथ ससुराल पिनाहट जा रहे थे। तभी बाह-फतेहाबाद मार्ग पर खंडेर के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने रूबी के कान पर झपट्टा मार दिया। कुंडल रूबी की उंगली में फंस गया। बदमाश कुंडल खींचते हुए अरनोटा पुल की ओर भागे, जिससे उसका कान फट गया और वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें