फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर फायरिंग का आरोपी मैंगो गिरफ्तार

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में निजी कंपनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर फायरिंग के आरोपी मेघश्याम उर्फ मैंगो ठाकुर को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया। एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि कंपनी में फिटर का कार्य करने वाले मेघश्याम उर्फ मैंगो ठाकुर को ठीक से काम करने के लिए कहा गया था। इस पर वो भड़क गया था। समझाने पर भी नहीं माना। इस पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। बाद में वो अपने साथी के साथ बाइक से पहुंचा था। उसने फायर कर दिया था। सुपरवाइजर किसी तरह बच गए थे। आरोपी को जऊपुरा के पास से पकड़ लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें