फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में कोचिंग गई नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के आरोपी कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को बालिका के पिता ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी 22 सितंबर की शाम कोचिंग से नहीं लौटी। जानकारी मिली कि कपिल उसे बहला-फुसलाकर ले गया। शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 23 सितंबर को बालिका घर लौट आई। उसके बयानों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कपिल को मलपुरा नहर रोड से पकड़ा और न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें