फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेड़ पर लटका मिला राशन लेने गए मजदूर का शव

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कटेला में मंगलवार सुबह घर से राशन लेने गए मजदूर का शव गांव के बाहर सड़क के किनारे पेड़ से लटका मिलने से परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे की है। परिजन के अनुसार, सुरेश चंद (45) ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मंगलवार सुबह वह घर से राशन लेने के लिए छिद्दा की मढ़ैया गांव गए थे। वहां राशन न मिलने पर वह वापस लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। गांव का युवक बहादुर सिंह शमसाबाद से सामान लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में सड़क किनारे पेड़ से उसने सुरेश चंद का शव गमछे से फंदे पर लटका देखा, तो उनके बेटों को सूचना दी। बेटे और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारकर अपने घर ले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें