फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेटियों की शादी के लिए खेरागढ़ को मिला भव्य बरात घर, सांसद ने किया लोकार्पण

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में बेटियों की शादी में महंगे मैरिज होम का खर्च उठाने वाले परिवारों को अब राहत मिलेगी। नगर पंचायत खेरागढ़ की ओर से राजस्थानी शैली में निर्मित भव्य तीन मंजिला बरात घर का बृहस्पतिवार को सांसद राजकुमार चाहर ने फीता काटकर लोकार्पण किया। चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने विधिवत हवन पूजन किया। चेयरमैन ने बताया कि बरात घर में पांच कमरे, दो बड़े हॉल, आधुनिक किचन और कार्यालय की सुविधा है। यहां एक साथ 800 से अधिक मेहमानों के आयोजन की व्यवस्था है। सांसद ने कहा कि बरात घर आम परिवारों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इस दौरान अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभासदों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें