फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उपचार के दौरान घायल साध्वी की मौत

Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST

आगरा के बाह के कबीर आश्रम बटेश्वर में रहने वाली 70 वर्षीय साध्वी श्रीदेवी बाह के धोबई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गई थी। पैर में फ्रैक्चर हो गया था। आश्रम के बदन सिंह ने बाइक सवार के खिलाफ बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाह पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात उपचार के दौरान साध्वी की एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया है। कचौराघाट गांव निवासी साध्वी के भाई ने बताया मृतका ने पति की मौत के बाद साध्वी का चोला पहन लिया था। उनके कोई संतान नहीं थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें