आगरा। थाना कमला नगर के हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ एक व्यक्ति ने चाैथ मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित रामखिलाड़ी ने बताया कि वह गोलगप्पे बेचने का व्यापार करते हैं। वह मनोहरपुर में 100 गज का मकान बनवा रहे हैं। आरोप है कि थाना कमला नगर का हिस्ट्रीशीटर मीनाक्षीपुरम निवासी मनोज अग्रवाल उनसे चाैथ मांग रहा है। मना करने पर एडीए से सील लगवाने की धमकी दी है। धमकी से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। उधर, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।