आगरा में सेंट विंसेंट इंटर कॉलेज के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट विंसेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रभा एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर बीके कटारा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में लगभग 10 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में क्रमशः अंडर 14 अंडर 17 अंडर-19 बालिका वर्ग में आयोजित हुई। अंडर 14 बालिका वर्ग में विजेता सेंट विंसेंट हायर सेकेंडरी स्कूल आगरा और उपविजेता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना आगरा रहा।