आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव डाबर निवासी साहब सिंह की पत्नी संता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बुधवार रात करीब 8:30 बजे गांव के ही चार-पांच लोगों ने उनके घर का दरवाजा खुलवाया। उनकी 18 वर्षीय बेटी रीना के साथ मारपीट की। रीना के सिर और माथे पर चोटें आईं। उसे बचाने पहुंचे उसके दोनों भाइयों को भी आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। संता देवी ने गांव के पीतम, उनके पुत्रों और दो अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।