आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव सिकरौदा निवासी कुंवर जीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र प्रताप की शादी फरवरी 2026 में किरावली क्षेत्र के नगला भालरा निवासी गुड्डू की बेटी प्रिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही प्रताप और उसकी पत्नी प्रिया के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। आरोप है कि प्रिया के फूफा गांव के देवीसिंह और मानसिंह इस मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। शनिवार को रवि, प्रवीण, टीटू, मानसिंह, विज्जो, बुल्लन तथा नगला भालरा निवासी आशू उसके पास पहुंचे। गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज़ कर ली है।