फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चुनावी तैयारियों की समीक्षा, 21 जिलों के अफसर शामिल; बैठक के बाद यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ये कहा

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को आगरा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी मौजूद रहे। बैठक में आगरा समेत पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों, निर्वाचन प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से विधानसभा सीटों की मतदाता सूची, मतदान केंद्रों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन अधिकारियों और एसएसपी व एसपी ने भाग लिया। बैठक स्थल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें