फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वृद्धा को दो बेटियाें संग घर से घसीट कर पीटा

बाह। डिफेंस कॉलोनी बाह में सोमवार की दोपहर 12 बजे प्लॉट की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर सेवा निवृत्त शिक्षक सुखपाल सिंह चौहान एवं ब्रजराज सिंह में झगड़ा हुआ था। डायल किए जाने पर मौके पर आई 112 पुलिस दोनों को थाने ले आई। घर पर उनकी पत्नी शांती देवी, बेटियां अल्पना चौहान, माला चौहान मौजूद थी। तभी ब्रजराज सिंह के परिवार ने घर में घुस कर तीनों को पीटते एवं घसीटते हुए बाहर ले आए। लाठी, डंडे, लोहे की सरिया, फरसा आदि से सिर फोड़ दिया। हमलावर शांती देवी एवं अल्पना चौहान को झाड़ियों में फेंक गये, जबकि माला चौहान को सड़क पर पड़ा छोड़ गये। सेवा निवृत्त शिक्षक पुत्र अखिलेश चौहान ने पुलिस को बताया कि मां और बहनों को घसीट कर पीटे जाने की पत्नी से मिली सूचना पर वह घर की ओर दौड़े तो रास्ते में घेर कर उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमलावर जान से मारने की धमकी दे गये हैं। बाह पुलिस ने चारों घायलों का मेडीकल कराया है। चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अखिलेश चौहान ने बाह पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। बाह पुलिस ने मेडीकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वर्जन- बाह पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराया है। तहरीर और मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश में दविशें दी हैं।- जितेन्द्र कुमार, एसीपी बाह वृद्धा चीखती रही, मोइ मारि डारौ, बिटिअन कों छोड़ देउ..... नहीं पसीजे हमलावर- वृद्धा शांती देवी, बेटी अल्पना एवं माला को घर में घुसे हमलावर घसीट कर बाहर लाए थे। लाठी, डंडे, सरिया से पीटी गईं दोनों बेटियां चीख रही थी। शांती देवी ने बताया कि अल्पना अपने कार्तिक माह के 9 दिन के व्रत की दुहाई दे रही थी। सिर से बहते खून के साथ माला मत मारो, मत मारो चीख रही थी। शांती देवी ने बताया कि हमलावर उसे लात, घूसों से पीट रहे थे। वह बार बार चीख कर कह रही थी कि चाहे मोइ मारि डारौ, बिटिअन कों छोड़ देउ। शांती देवी ने बताया कि बेटी माला की 4 महीने बाद शादी होनी है, उसका भी सिर फोड़ दिया। उसकी और बेटियों की चीख पर हमलावर नहीं पसीजे। दोनों बेटियों को सिर में 9 और 13 टांके लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें