फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में डॉ. नंदन अध्यक्ष और डॉ. राजवीर बने सचिव

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में डॉ. नंदन सिंह अध्यक्ष और डॉ. राजवीर सिंह सचिव चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए एकतरफा मुकाबला देखने मिला। मतगणना के बाद विजयी घोषित करते हुए प्रमाणपत्र दिए गए। अन्य छह पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी नगेंद्र गुप्ता ने बताया कि 2026-28 सत्र के लिए संभागीय प्रशिक्षण केंद्र पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 146 में से 132 चिकित्सकों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. नंदन सिंह को 77, डॉ. कुंवर बहादुर सिंह को 34 और डॉ. प्रमोद यादव को 21 मत मिले। सचिव पद के लिए डॉ. राजवीर सिंह को 69 और डॉ. अजय यादव को 63 मत मिले। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चिकित्सकों की समस्याओं और मरीज सेवा को प्राथमिकता बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें