फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आयुष मेडिकल कॉलेज की डीपीआर तैयार, जल्द होगा निर्माण

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 04:46 PM IST

आयुष मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इसमें 400 बेड और पढ़ाई के लिए 400 ही सीट होंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। प्रदेश में आगरा समेत पांच जिलों में आयुष मेडिकल कॉलेज बन रहा है। मेडिकल कॉलेज के लिए रुनकता के अकबरा गांव में 5.46 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। सर्वे भी हो चुका है। इसमें यूनानी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज होगा। इन्हीं पैथी में पढ़ाई भी की जाएगी। प्रत्येक कोर्स में 100-100 सीट होंगी। योगशाला होगी और लैब भी होगी। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। इसका शुरुआती बजट 75 करोड़ रुपये है। एक दो महीने में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एसएस आलम ने बताया कि प्रदेश में पहली बार पांच जिलों में आयुष मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। आगरा के अलावा मेरठ, गोंडा, मिर्जापुर और बस्ती में भी इसे बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे मरीजों को चारों पैथी का निशुल्क इलाज मिलेगा, छात्र पढ़ाई भी कर सकेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें