आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी के बी ब्लॉक में शुक्रवार रात चाउमीन की ठेल पर विवाद हो गया। ठेल संचालक और दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। ठेल संचालक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। शुक्रवार रात करीब दस बजे सूर्यप्रताप और अर्जुन चाउमीन की ठेल पर पहुंचे थे। यहां किसी बात को लेकर उनका संचालक से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां फेंकी गईं। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि ठेल संचालक की पत्नी निशा की शिकायत पर पुलिस ने सूर्यप्रताप और अर्जुन का शांति भंग में चालान कर दिया।