फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पांटून पुल से नदी पार की राह आसान, गैस पाइपलाइन का गड्ढा बना परेशानी

आगरा। पोइया पांटून पुल से यमुना पार करने की राह आसान हो गई है, लेकिन रास्ते में ग्रीन गैस लिमिटेड की पाइप लाइन का बड़ा गड्ढा अवरोध बना हुआ है। वह पिछले बीस दिनों से भरा नहीं गया है। इससे लोगों को निकलने में समस्या हो रही है। साथ ही हादसा होने की आशंका भी है। पांटून पुल के बनने से हजारों लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। खंदौली की ओर जाने वाली सड़क के शुरुआती छोर पर ही एक तरफ मंदिर और दूसरी ओर पीपल का पेड़ है। इनके बीच में ग्रीन गैस की पाइप लाइन का करीब पांच फीट गहरा और छह फीट चौड़ा गड्ढा खुदा हुआ है। उसमें गैस पाइप लाइन का वाल्व पिट का चैंबर बनना है। अभी तक उसका कार्य भी शुरू नहीं किया गया। इस गड्ढे से निकली मिट्टी ने पूरी सड़क की जगह को घेर लिया है। उसके आसपास कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया है। रात के समय वहां रोशनी की भी व्यवस्था नहीं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें