फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में कांग्रेस का ब्लैक डे...अंबेडकर पार्क में धरना, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज आगरा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध सहित चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” सहित विभिन्न नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कुछ कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार को जेल जाना होगा” जैसे नारे भी लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें