दीपावली की रात आतिशबाजी के बीच यमुनापार में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर आग लगा दी गई। आरोपी ने पहले पत्थर से कार का अगला शीशा तोड़ा, फिर अंदर और गाड़ी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो धू-धूकर जलने लगी। शुरुआत में परिजनों को लगा कि आतिशबाजी की चिंगारी से कार में आग लगी है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जानबूझकर आग लगाने की वारदात सामने आई।