आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक ग्राम से 19 वर्ष की युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है। बता दें विगत 22 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 19 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में ग्राम उन्देरा निवासी जीतू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।