आगरा के फतेहपुर सीकरी में राजस्थान सीमा से सटे ग्राम दाउदपुर से बृहस्पतिवार रात चोर खेतों में बनीं कोठरियों के ताले तोड़कर 5 किसानों की 6 सबमर्सिबलों की केबल चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान अजय कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह, बसंत सिंह और जयपाल सिंह की तहरीर पर सीकरी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि इससे पहले 16 अगस्त की रात को भी इसी गांव से कई किसानों की सबमर्सिबल की केबल चोरी हो गई थी। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया टीम बनाकर चोरी की घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।